logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑपरेशन आघात में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप

“ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
इनोवा वाहन में एक साथ डबल नंबर प्लेट लगाकर की जा रही थी तस्करी, लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर नाकेबंदी में पकड़ा
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ओड़िसा से अनूपपुर तक फैले तस्करी नेटवर्क की तलाश में लैलूंगा पुलिस टीम मध्य प्रदेश रवाना
नशे के विरुद्ध अभियान में गांजा, नशीली दवाओं व अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, स्मगलरों का नेक्सस तोड़ेगी रायगढ़ पुलिस : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह
रायगढ़, 5 जून । रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत आज दिनांक 05.06.2026 को एक बड़ी कार्रवाई में उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।
उड़ीसा से मध्यप्रदेश भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने की बहुस्तरीय नाकेबंदी
जानकारी के अनुसार आज सुबह उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों के माध्यम से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले जाई जा रही थी। सूचना की पुष्टि होने पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत ति�

23
2372 views

Comment