logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर: अजमेरी गेट पर ट्रैफिक रूट में बदलाव

जयपुर: अजमेरी गेट और यादगार चौराहे पर जाम कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया डायवर्जन लागू किया है। टोंक रोड और न्यू गेट से यादगार आने वाले वाहनों को पीक आवर्स में अशोक मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। नया डायवर्जन सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और शाम 6:00 बजे से 8:30 बजे तक लागू रहेगा।

टोंक रोड से आने वाले वाहन अब अशोक मार्ग, जय क्लब और एमआई रोड होकर अजमेरी गेट पहुंचेंगे, जबकि न्यू गेट से आने वाले वाहन सीधे यादगार न जाकर अशोक मार्ग से होकर जाएंगे। टोंक रोड से आने वालों को लगभग 450 मीटर अतिरिक्त सफर करना होगा, और न्यू गेट से आने वालों को करीब 1250 मीटर ज्यादा दूरी तय करनी पड़ेगी। डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल के अनुसार इस बदलाव से जाम कम होगा और सिग्नल फ्री मूवमेंट बेहतर होगा।

2
664 views

Comment