logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ जनपद ललितपुर से वन विभाग कर्मचारी पर फर्जी दरोगा की पहनने का आरोप

ललितपुर: वन निगम कर्मचारी पर फर्जी दरोगा की वर्दी पहनने का आरोप, ग्रामीणों में चर्चा
ललितपुर। नाराहट एवं बालाबेहट क्षेत्र में एक वन निगम कर्मचारी द्वारा कथित रूप से पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) जैसी वर्दी पहनने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वन निगम में स्केलर पद पर कार्यरत रूद्र सिंह परमार शासन द्वारा निर्धारित वर्दी के बजाय पुलिस उपनिरीक्षक जैसी वर्दी धारण कर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित कर्मचारी को विभागीय नियमों के अनुसार केवल एक स्टार, कपड़े का बेल्ट, काले जूते एवं साधारण टोपी पहनने की अनुमति है, लेकिन वे कथित रूप से दो स्टार, चमड़े का लाल बेल्ट, लाल जूते तथा एसआई रैंक की कैप का उपयोग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 20-25 दिनों से नाराहट, बालाबेहट एवं आसपास के क्षेत्रों में उक्त वर्दी पहनकर लोगों पर प्रभाव जमाने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीब ग्रामीणों के शोषण और दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि संबंधित कर्मचारी कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष भी इसी वर्दी में दिखाई दिए, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अब क्षेत्र में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस जैसी वर्दी के कथित प्रयोग को लेकर जिम्मेदार विभाग क्या कार्रवाई करता है।
हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित कर्मचारी एवं विभागीय अधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला नियमों एवं वर्दी संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़ा हो सकता है।
रिपोर्टर: धर्मेन्द्र सिंह निरंजन, मड़ावरा, ललितपुर

8
1202 views

Comment