logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरारू में संज्ञा समिति की प्रखंड इकाई का गठन, धनंजय कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष

गया जिले के गुरारू बाजार स्थित मंगलम पैलेस में शुक्रवार को संज्ञा समिति गया धाम की गुरारू प्रखंड इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संज्ञा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र पाठक तथा जिला अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर 11 सदस्यीय प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें धनंजय कुमार मिश्रा को गुरारू प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संयोजन अरुणाभ क्षितिज एवं मंगलानंद मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र पाठक ने कहा कि समाज को एकजुट करने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संज्ञा समिति गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में हरसंभव सहयोग करेगी तथा समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने सकलद्वीपीय ब्राह्मण समाज की एकता पर बल देते हुए सभी लोगों से संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष गोपाल मिश्रा ने भी संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को एक मंच पर आने की अपील की।
कार्यक्रम में संज्ञा समिति के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मंटू मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, केंद्रीय सचिव ब्रजनंदन मिश्र ,प्रेम कुमार मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

70
4011 views

Comment