logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्लंबर के खाते मे आया 2948000000

डिजिटल बैंकिंग के दौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार के गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत मस्तपुरा गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर युवक खुद हैरान है और पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है। मस्तपुरा गांव निवासी विकास कुमार इलेक्ट्रिकल और प्लंबर मिस्त्री है। उसने बताया कि उसका जियो पेमेंट्स बैंक का खाता पिछले लगभग 5 साल से सक्रिय है। दो दिन पहले जब उसने जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में 2,94,80,00,000 रुपये (294 करोड़ 80 लाख रुपये) का बैलेंस दिख रहा है। पहली बार बैलेंस देखने पर उसे लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी होगी, लेकिन गुरुवार शाम दोबारा बैलेंस जांचने पर भी वही राशि दिखाई दी। इसके बाद उसकी हैरानी और बढ़ गई।

0
261 views

Comment