logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर भानु प्रशिक्षण केंद्र में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पंचकूला, 5 जून। प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानु, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (भा.ति.सी. पुलिस) में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानिरीक्षक श्री रमाकांत शर्मा ने किया, जिसमें हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्याओं, अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र परिसर में वृक्षारोपण अभियान के साथ हुआ। महानिरीक्षक श्री रमाकांत शर्मा ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु प्रदान करने, जल संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन आज मानव समाज के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “हरित धरती, सुरक्षित भविष्य” और “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल और ऊर्जा संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक से परहेज, स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

महानिरीक्षक श्री रमाकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता

5
200 views

Comment