logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर: देहात कोतवाली पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया

सहारनपुर: नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे “ऑरेशन सवेरा- नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत देहात कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनन्दन के निर्देशों पर थाना देहात कोतवाली प्रभारी एच.एन. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 225 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर अब्दुल कलीम को गिरफ्तार किया।

सीओ-2 मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान रमजानपुरा, रसूलपुर के निवासी अब्दुल कलीम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।

4
71 views

Comment