प्रयागराज: चौफटका पर सड़क हादसे में चार घायल
प्रयागराज: चौफटका के पास प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नगर निगम की स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे चार कर्मचारी घायल हो गए। इस हादसे में दो कर्मचारियों की हालत गंभीर है। नगर निगम की टीम स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर रही थी, तभी सुलेम सराय की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर जेसीबी क्रेन से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और ट्रक को भी कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे पर यातायात कुछ समय प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।