जींद के खोखरी गांव में अवैध कब्जा हटाने को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त, सदर थाना SHO ने सुरक्षा देने से किया इनकार; DC-SDM के आदेशों की उपेक्षा का मामल
जींद (4 जून 2026): जींद जिले के खोखरी गांव में एक गली से अवैध कब्जा हटाने के लिए जिला प्रशासन की मुहिम पर सवालिया निशान लग गया है। उपायुक्त (DC) के आदेश पर SDM जींद सत्यवान सिंह मान ने बिजली विभाग के SDO गुलशन कुमार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया था, लेकिन ऐन मौके पर सदर थाना SHO ने सुरक्षा मुहैया कराने से मना कर दिया। SHO ने कहा कि वह दूसरे काम में व्यस्त हैं और उनके पास पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं हैं।
SDM सत्यवान सिंह मान ने DC के निर्देश के अनुपालन में आज 4 जून को खोखरी गांव में अवैध कब्जा खाली करवाने का कार्यक्रम तय किया था।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने 10 पुरुष व 5 महिला सिपाहियों की मांग की थी। लेकिन जब ड्यूटी मैजिस्ट्रेट गांव पहुंचने वाले थे, तब सदर थाना SHO ने सुरक्षा देने से साफ इनकार कर दिया।ड्यूटी मैजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, “मैं अवैध कब्जा खाली करवाने के लिए खोखरी गांव पहुंचने वाला था। सदर SHO से बात हुई तो उन्होंने पुलिसकर्मी देने से मना कर दिया और कहा कि वह दूसरे काम में व्यस्त हैं। गुलसन ने कहा क्या DC और SDM के आदेशों की पालन करना उनका काम नहीं है?
यह घटना प्रशासनिक आदेशों की पालना और पुलिस-प्रशासन के समन्वय पर सवाल उठा रही है। स्थानीय स्तर पर अवैध कब्जे की समस्या लंबे समय से चली आ रही है और DC के आदेश के बावजूद कार्रवाई में यह अड़चन सामने आई है।
इस पूरे मामले पर SHO सदर ने कहा मैं किसी अन्य काम में व्यस्त हूँ और ऊपर से हमें फोर्स नहीं मिली।