रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने संभाला कुरवाई नगर परिषद का प्रभार, चुनौतियां अपार
रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने संभाला कुरवाई नगर परिषद का प्रभार, चुनौतियां अपार
कुरवाई। नगर परिषद कुरवाई में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के नए दौर की शुरुआत हो गई है। रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने नगर परिषद के प्रभार का कार्यभार संभाल लिया है। उनके सामने नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, नालियों की सफाई तथा नगर के समग्र विकास जैसी अनेक चुनौतियां मौजूद हैं।
नगरवासियों की अपेक्षा है कि नए प्रभार अधिकारी नगर में लंबित विकास कार्यों को गति देंगे तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। नगर परिषद के समक्ष स्वच्छता, जल निकासी, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में प्रशासनिक नेतृत्व की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
प्रभार ग्रहण करने के बाद रवि प्रकाश श्रीवास्तव के सामने सबसे बड़ी चुनौती विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। नगरवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कुरवाई नगर परिषद विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।