SEBI ने निवेशक शिविर का आयोजन किया
नई दिल्ली: SEBI ने 05 जून को निवेशकों के हित में "निवेशक शिविर" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेशक सेवाओं को सरल बनाना, वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और निवेशक संरक्षण को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित निवेशकों ने सरकार की इस पहल की सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे निवेशकों के लिए लाभकारी कदम बताया। SEBI की यह पहल निवेशकों के अधिकारों और सुरक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।