कोटड़ी: धीरज गुर्जर ने आपदा प्रभावितों को दी त्वरित राहत
कोटड़ी, भीलवाड़ा: कोटड़ी के बलिया खेड़ा-गोठड़ा में मूसलाधार बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने पहुंचे नेता धीरज गुर्जर ने पीड़ित ग्रामीणों को गले लगाकर उनका दुख साझा किया। धीरज गुर्जर ने मौके पर ₹1 लाख नकद त्वरित राहत रूप में दी।
उन्होंने जिला कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को मौके पर कर्मचारियों को बुलाकर अंधेरे को दूर करने का आदेश दिया। धीरज गुर्जर ने सरकार को खुले तौर पर चेतावनी भी दी।