भाजपा नेता कमल किशोर पटेल का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
भोपाल : भाजपा के युवा नेता एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता श्री कमल किशोर पटेल का जन्मदिन सोमवार को सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री सरजू कुमार जांगड़े एवं श्री प्रेम जांगड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
कमल किशोर पटेल ने पार्टी संगठन और क्षेत्र की जनता के स्नेह को अपनी असली पूंजी बताया और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।