logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर भव्य एक दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न


बोकारो, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युगान्तर भारती, दामोदर बचाओ आन्दोलन, नेचर फाउंडेशन एवं दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-1 स्थित अम्बेडकर भवन, बोकारो स्टील सिटी में एक दिवसीय पर्यावरण संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, वृक्षारोपण एवं दामोदर नदी के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अंशु माली (को-ऑर्डिनेटर, मिशन Y, आईआईटी-आईएसएम, धनबाद) ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता जगन्नाथ शाही, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद ने पर्यावरण और भारतीय संस्कृति के गहरे संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन की आवश्यकता बताया। वहीं विशिष्ट अतिथि अंशुल शरण, अध्यक्ष, युगान्तर भारती, रांची ने दामोदर नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने एवं जन-जागरूकता अभियान को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विक्रम महतो ने अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक एवं मंच संचालक के रूप में पूरे आयोजन का कुशल संचालन करते हुए अतिथियों, प्रतिभागियों एवं विभिन्न संगठनों के बीच उत्कृष्ट समन्वय स्थापित किया। उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक क्षमता की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल स्रोतों की रक्षा करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। संगोष्ठी का समापन "हरित पृथ्वी – सुरक्षित भविष्य" के संदेश के साथ हुआ।
— संवाददाता
बोकारो स्टील सिटी
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 🌳🌍🌱

14
2824 views

Comment