logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दातागंज में महाराणा प्रताप प्रतिमा का अनावरण, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

बदायूं संबादाता
गोपाल गुप्ता
राष्ट्र जगत


दातागंज। नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के चौक एवं प्रतिमा के अनावरण समारोह के साथ विभिन्न जनहितकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पंकज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, राष्ट्रभक्ति और त्याग को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना, दातागंज नगर पालिका चेयरमैन अनूप गुप्ता, डीसीडीएफ चेयरमैन रविन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, दिनेश कुमार सिंह, के.सी. शाक्य, धीरज सक्सेना सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने आयोजन की सफलता के लिए क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की अमूल्य प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

6
1574 views

Comment