logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय (प्रा.) परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग की ओर से संबंधित प्रश्नपत्रों को स्कैन कर प्रश्नों एवं उनके उत्तरों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
परीक्षा नियंत्रक हरदेव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित प्रश्न-पुस्तिका के बार कोड संख्या 1005873 के आधार पर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यह उत्तर कुंजी 11 जून तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर उत्तर कुंजी का अवलोकन कर अपने उत्तरों का सत्यापन करने की अपील की है। उत्तर कुंजी जारी होने से परीक्षार्थियों को अपने संभावित परिणाम का आकलन करने में सुविधा मिलेगी।

1
0 views

Comment