बानसूर में विकास कार्यों से जनजीवन प्रभावित, हनुमान बेनीवाल करेंगे आंदोलन
बानसूर: बानसूर में जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण लोगों को मुख्य मार्ग से निकलने में कठिनाई हो रही है। कल से अनेक बाईक सवार गिर चुके हैं और कई गाड़ियों के इंजन खराब हो चुके हैं, बावजूद इसके प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
इस खराब व्यवस्था के विरोध में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में RLP पार्टी एक बड़ा जन आंदोलन आयोजित करने जा रही है। हनुमान बेनीवाल ने इस समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।