ऋषिकेश में श्री शिव महापुराण कथा का तृतीय दिवस संपन्न, श्रद्धालुओं ने सुना शिव महिमा का अमृतमय वर्णन
देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर के निकट, वीरपुर नेहरू ग्राम में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पूज्य रजनीश जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि शिव भक्ति से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
कथा के दौरान महाराज जी ने शिव पुराण में वर्णित प्रसंगों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा आगामी दिनों में भी जारी रहेगी तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।