श्रीडूंगरगढ़ में पहली बारिश में ही नगरपालिका प्रशासन की खुली पोल, निचले इलाके जलमग्न...
ईओ एवं कंट्रोल रूम द्वारा नहीं उठाए गए फोन,जनता परेशान
श्रीडूंगरगढ़।कस्बे में गुरुवार रात्रि में पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश हुई।लगभग 75 एम एम हुई इस बारिश ने नगरपालिका प्रशासन की पोल खोल कर रख दी।रात्रि 9 बजे से शुरू हुई इस तूफानी बारिश से शहर के बिग्गाबास, आड़सर बास,मोमासर बास के निचले इलाकों की गलियों में पांच से सात फीट पानी चढ़ गया और कई घरों एवं स्कूलों में पानी घुस गया। नगरपालिका प्रशासन द्वारा समय रहते ड्रेनेज नालों की सफाई नहीं करवाने के कारण हालात और विकट हो गए।
पालिका प्रशासन ने नहीं उठाए फोन:
राज्य सरकार के निर्देश पर दिखावटी तौर पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा आपातकालीन स्थिति के लिए कंट्रोल रूम एवं अन्य त्वरित सहायता के लिए हालांकि कई फोन नंबर भी जारी किए हुए हैं लेकिन आपात के समय किसी ने भी फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई गई।कस्बे की मोमासर बास मदर इंडिया स्कूल में पानी घुसने पर स्कूल के निदेशक ने सभी नंबरों पर फोन किया लेकिन ईओ ने जहां फोन उठाना उचित नहीं समझा वहीं पार्षदों एवं चेयरमैन ने अपने आपको निवर्तमान बता कर पल्ला झाड़ लिया जबकि सफाई निरीक्षक करणीदान ने किसी तरह का आदेश होने का हवाला दिया।
श्रीडूंगरगढ़ शहर की ये दुर्दशा आखिर कब तक रहेगी ?