घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप, जांच में चोरी,
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
व्यवसायी की मेहनत की कमाई और संपत्ति के गबन का आरोप, जांच में चोरी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की पुष्टि
एसडीओपी धरमजयगढ़ ने की जांच, घरघोड़ा थाने में दर्ज हुआ अपराध, दो आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष, घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई जारी
शिकायत जांच के आधार पर थाना घरघोड़ा में आरोपियों पर सुसंगत धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई की गई है - एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह
5 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शिकायतों की गंभीरता और समयसीमा में निराकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आवेदक पिंगल कुमार बघेल (41 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 05, छाल रोड, घरघोड़ा द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र की जांच एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी द्वारा की गई। जांच के आधार पर कल आवेदक की पत्नी, साले और ससुर के विरुद्ध चोरी, धोखाधड़ी एवं आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों में थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज किया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी सीमा बघेल और उसके भाई कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
शिकायत की जांच में सामने आया करोड़ों की संपत्ति हड़पने का कथित षड्यंत्र, व्यवसाय की रकम कथित रूप से निकालकर साले को देने का आरोप
शिकायतकर्ता पिंगल कुमार बघेल ने बताया कि वह फेब्रिकेशन, सेंट्रिंग एवं मीडिया से संबंधित कार्य करता है। वर्ष 2008 में इसका विवाह श्रीमती सीमा यादव (सीमा बघेल) से हुआ है । व्यवसाय में आर्थिक प्रगति होने के बाद उसके ससुर भरतलाल यादव और साला कृष्ण कुमार यादव का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। शिकायत के अनुसार वह प्रतिदिन अपने व्यवसाय से प्राप्त