logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरहरवा: एसबीआई शाखा की पासबुक अपडेट मशीन खराब

बरहरवा: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बरहरवा शाखा में पासबुक अपडेट करने वाली मशीन पिछले 3-4 दिनों से खराब पड़ी है। इससे ग्राहकों को अपने खाते की जानकारी प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। विशेष रूप से बुजुर्ग, ग्रामीण और दैनिक बैंकिंग कार्यों के लिए आने वाले ग्राहक इस समस्या से प्रभावित हो रहे हैं।

ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन से आग्रह किया है कि मशीन को जल्द ठीक किया जाए ताकि बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें और आम जनता को राहत मिल सके। इस समस्या को लेकर Md. Saifullah Ansari, जिला सदस्य, मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन, साहिबगंज और ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन, साहिबगंज, झारखंड ने भी अपनी चिंता जताई है।

14
777 views

Comment