logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एडवोकेट असलम सिद्दीकी साहब की अध्यक्षता में छड़ उठाने वालों की बैठक सम्पन्न, रूट व्यवस्था पर हुई चर्चा


जालौन। नगर के चिमन दुबे में छड़ उठाने वालों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता असलम सिद्दीकी ने की बैठक में छड़ अध्यक्ष जाकिर सिद्दीकी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं छड़ उठाने वाले लोग मौजूद रहे

बैठक में छड़ उठाने के कार्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही रूट व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई तथा सभी से आपसी समन्वय और भाईचारा बनाए रखते हुए कार्य करने की अपील की गई

बैठक में प्रमुख रूप से अशफाक राईन, नौशाद अंसारी युवा नेता , सिद्दीक नगर अध्यक्ष, जालौन प्रॉपर्टी डीलर, फतेह शाह, वसीम पत्रकार, नईम मंसूरी, गुड्डू अंसारी, बाबू नेता, तौफीक खान, आसिफ खान, लला मिस्त्री, बाबा हबीब मंसूरी, छुट्टन निजामी, इमरान खान, बसीर मंसूरी, नोशे खान एवं जाहूर मंसूरी पुरानी हाट उपस्थित रहे

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग तथा सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया गया

27
1988 views

Comment