logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अदालती आदेशों की उड़ी धज्जियां, दबंगों ने जबरन विवादित खेत पर चलवाया ट्रैक्टर!

प्रतापगढ़ मानिकपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद उत्तरी गांव का है। यहां के निवासी कुंवर मिश्र ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के मुताबिक, ग्राम एमाराजे मोहम्मद हयात में स्थित गाटा संख्या 12, 154, 227, 379, 384, 428, 328 और 359 पर उनके पिता के समय से ही सिविल जज कुंडा और उपजिलाधिकारी मजिस्ट्रेट कुंडा के न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
​अदालत की तरफ से इस जमीन पर यथास्थिति (स्थगन आदेश) बनाए रखने का हुक्म है, जिसके चलते पिछले 6 वर्षों से यह भूमि खाली पड़ी हुई थी।
लेकिन आरोप है कि बीते 3 जून 2026 को दबंग पूर्व सभासद दशरथ यादव और उसके दो बेटों—प्रभात और प्रदीप ने न्यायालय के आदेशों को ठेंगे पर रख दिया। दबंगों ने जबरन इस विवादित भूमि पर ट्रैक्टर चलवाकर उसे जुतवा दिया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि इस पूरे षड्यंत्र में उसके सगे चाचा, प्रेम प्रकाश और सूर्यप्रकाश भी दबंगों के साथ मिले हुए हैं।
​जब पीड़ित परिवार ने इस अवैध कब्जे का विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद से पीड़ित कुंवर मिश्र का पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है।

0
0 views

Comment