logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ FIR दर्ज


महाराजगंज, बृजमनगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्र में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी रीना की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे घनश्याम अपनी मोटरसाइकिल से बृजमनगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मकुटी के पास सामने से आ रही बाइक संख्या UP56AW2477 के चालक सूरज ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल घनश्याम को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक की पत्नी रीना की शिकायत पर थाना बृजमनगंज पुलिस ने आरोपी चालक सूरज के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार आर्य को सौंपी गई है।

रिपोर्ट : जगदंबा जायसवाल
आईमा मीडिया न्यूज़ 🎤📰

146
3757 views

Comment