भिवानी में ऑर्बिट 9X फिल्म्स का मेगा ऑडिशन 6 जून को
भिवानी: प्रसिद्ध फिल्म एवं म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ऑर्बिट 9X फिल्म्स द्वारा 6 जून 2026 को भिवानी में एक भव्य मेगा ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह ऑडिशन आगामी अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक वीडियो "Global Vibe (The Rule Breaker)" और नए हरियाणवी YouTube नाटक के लिए कलाकारों के चयन हेतु आयोजित किया जाएगा।
ऑर्बिट 9X फिल्म्स के संस्थापक एवं निर्माता-निर्देशक संजय शर्मा "बाबा" ने बताया कि अभिनय, मॉडलिंग और डांसिंग में रुचि रखने वाले युवा एवं अनुभवी पुरुष एवं महिला कलाकार इस ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रोजेक्ट्स में कार्य करने का अवसर मिलेगा। ऑडिशन का आयोजन Mudra Dance Academy, रोहतक रोड, सस्ता बाजार के सामने, भिवानी में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा।