महराजगंज: पकड़ी दीक्षित में घर में भयंकर आग लगी
महराजगंज: ग्राम पकड़ी दीक्षित क्षेत्र परतावल थाना भिटौली निवासी शाकिर पुत्र बरकत के घर में अचानक भयंकर आग लगी। घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे आग धीरे-धीरे फैलती गई और किसी को आग लगने का पता नहीं चला।
शाम 08:00 बजे लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ लोगों ने आग लगने की आवाज सुनी और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। भीड़ के सहयोग से आग बुझाई गई। आग लगने से कपड़े, अनाज, बिस्तर जल गए और घर के महत्वपूर्ण सामानों को भारी नुकसान हुआ।