logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीवाणा GSS में मेंटेनेंस के चलते 4 घंटे बिजली बंद

जीवाणा : 132 केवी जीवाणा GSS में क्वार्टरली/हाफ ईयरली मेंटेनेंस कार्य के चलते 5 जून को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान जीवाणा GSS से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर बंद रहेंगे।

जीवाणा, तालियाणा, भुण्डवा, दूदवा, आलवाड़ा, खेतलावास, आकवा, सांगाणा, तेजा की बेरी, दहिवा, और जालमपुरा गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। सहायक अभियंता हरिशंकर प्रसाद सिंह ने इस जानकारी को साझा किया।

0
200 views

Comment