logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 2026 - प्रकृति से प्रेरित । जलवायु के लिए । हमारे भविष्य के लिए ।* *राजू गजभिये लेखक /पत्रकार*

*5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 2026 - ‘‘ प्रकृति से प्रेरित । जलवायु के लिए । हमारे भविष्य के लिए ।‘‘*
*राजू गजभिये लेखक /पत्रकार*

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं ।  संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 इसकी
घोषणा की गई थी , जिसके बाद पहला दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया । इसका
मुख्य उददेश पर्यावरण संरक्षण के प्रति दुनिया भर में लोगों को जागरुक करना
और प्रकृति को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने को प्रेरित करना हैं । यह
संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा आयोजन हैं ।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2026‘की थीम ‘‘ प्रकृति से प्रेरित । जलवायु
के लिए । हमारे भविष्य के लिए ।‘‘ हैं , यह थीम जलवायु समाधानों के केन्द्र
में प्रकृति के महत्व को उजागर करती हैं ।

इस दिन का उददेश लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना और प्रकृति की रक्षा के लिए
प्रेरित करना हैं । यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना जीवन
संभव नही हैं । आज के समय पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका हैं । वायु प्रदूषण ,
जल प्रदूषण , भूमि प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ रहे हैं । पेड़ों की कटाई , औघोगिकीकरण
और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा हैं । इसके परिणामस्वरुप
ग्लोबल वार्मिग , जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही है । इस वर्ष जिस तरह से
गर्मी और तापमान 29 मई को पारा रिकाॅर्ड 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया । इसने देश में
सर्वाधिक गर्म दिवस का रिकार्ड बनाया ।

हम क्या कर सकते हैं ?

-    हमें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण की रक्षा व उसे जीवीत रखने के लिऐ
सदैव प्रयत्न करना हैं     । अधिक से अधिक पेड़ - पौधे लगाना हैं , सेल्फी
के या दिखावा करने के लिए पेड लगाना नही
हैं । पौधा लगाया है तो उसे उचित देखभाल कर हमें व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद कर
सके ।

-    सिंगल-युज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और रीसाइकिल करने योग्य चीजें अपनाए।

-    जल और ऊर्जा की बचत करें , जैसे जरुरत न होने पर लाईटे और पंखे बंद करना हैं ।

-    कचरे को सही जगह पर डाले और प्लाॅस्टीक को यहाॅ - वहाॅ न फेके न जलाएं ।

आज में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोण , सफाई अभियान , जागरुकता के विभिन्न कार्यक्रम कर
पर्यावरण प्रकृति की रक्षा के लिऐ तत्पर रहना चाहिऐं । पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का
कर्तव्य हैं । हमें मिलकर प्रयास करना ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ
और सुंदर पृथ्वी मिल
सकें ।

आज हमें पर्यावरण बचाने के लिऐ सभी को आगे आना हैं ।  पर्यावरण में ग्लोबल वार्मिग ,
जलवायु परिवर्तन , प्लाॅस्टिक प्रदूषण और अंधाधुन्ध वनों की कटाई जैसी गंम्भीर समस्याओं
के खिलाफ लोगों को एकजुट करने का भी 5 जून का महत्वपूर्ण उददेश रहता हैं । विश्व पर्यावरण
थ्दवस हमें प्रकृति के महत्व को समझने और उसे सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता हैं । हमें मिलकर
पृथी को हरा - भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए ।

50
20968 views

Comment