logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रातभर हुई अच्छी बारिश से किसानों के खिले चेहरे खेतों में जुताई कार्य शुरू

रानोली और पलसाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त नमी आई है, जिससे शुक्रवार सुबह से ही किसान जुताई और खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। कई गांवों में ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई शुरू हो चुकी है और किसान आगामी फसल सीजन की तैयारी में व्यस्त हैं।

किसान कालूराम कुमावत ने बताया कि बारिश से खरीफ फसलों की बेहतर तैयारी संभव हो पाई है। उन्होंने पलसाना क्षेत्र में भूजल स्तर में कमी की बात कही और बताया कि यहां वर्षा आधारित खेती होती है, इसलिए समय पर बारिश किसानों के लिए बहुत जरूरी है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट से खेतों में काम करने में आसानी हुई है। क्षेत्र के किसान मानसून की अच्छी शुरुआत को कृषि के लिए शुभ संकेत मानते हैं।

8
895 views

Comment