logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनार्दन मिश्र बने विश्व हिंदू महासंघ के गोरखपुर जिला अध्यक्ष

गोरखपुर: विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में जिला अध्यक्ष इं. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा की अनुशंसा और क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा के प्रस्ताव पर जनार्दन मिश्र को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

दायित्व हस्तांतरण के अवसर पर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने संगठन में विचारधारा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की महत्ता बताई। भिखारी प्रजापति ने जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया और संगठन के सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य पर बल दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की सराहना की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में आशा शर्मा, लीला श्रीवास्तव, मीरा दुबे, मोनिका श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, डॉ. विनय मल्ल, डॉ. चिन्मयानंद मल्ल, शिवानंद शरण श्रीवास्तव, डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी, राधाकांत वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0
0 views

Comment