logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोरखपुर: जनार्दन मिश्र बने विश्व हिंदू महासंघ के नए जिला अध्यक्ष

गोरखपुर: विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में जिला अध्यक्ष इं. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वर्तमान जिला अध्यक्ष इं. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा की अनुशंसा और क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने जनार्दन मिश्र को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

दायित्व हस्तांतरण के अवसर पर इं. राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने संगठन में विचारधारा और राष्ट्र सेवा को स्थायी बताया। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया और संगठन के उद्देश्य के रूप में भारत को सांस्कृतिक राष्ट्र बनाने पर बल दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की बात कही। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्र ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में आशा शर्मा, लीला श्रीवास्तव, मीरा दुबे, मोनिका श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, डॉ. विनय मल्ल, डॉ. चिन्मयानंद मल्ल, शिवानंद शरण श्रीवास्तव, डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी, राधाकांत वर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

7
268 views

Comment