भारतीय किसान यूनियन की बैठक में संगठन का विस्तार, युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी
कैराना (शामली)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की कैराना इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक और संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह बैठक कैराना के भूरा रोड स्थित नाहिद कॉलोनी, आर्यपुरी में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता अब्दुल सत्तार ने की ने की। संचालन चौधरी गय्यूर हसन मंडल महासचिव ने की बैठक के दौरान दर्जनों युवाओं ने भारतीय किसान यूनियन की नीतियों में आस्था जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भाकियू को और अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम कालू द्वारा नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित लोगों को जिम्मेदारी दी गई है:
डॉ. तसव्वुर अहमद ,नगर उपाध्यक्ष मनव्वर अली, महासचिव मौ० साबिर सैफी, नगर मंत्री चौ० शाहिद,नगर मंत्री गयासुद्दीन सिद्दीकी,सचिव
साकिर सैफी,सहसचिव का नियुक्ति पत्र दिया गया
"युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों और आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेगी।"
इस कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
पुष्कर सिंह सैनी (मंडल सचिव)
गय्यूर हसन (मंडल महासचिव)
चौधरी गुरदीप सिंह (जिला सचिव (
तालिब चौधरी (मीडिया प्रभारी, भाकियू शामली)
चौधरी इनाम (कालू), (नगर अध्यक्ष)
फैज़ान अहमद (नगर महामंत्री)
इसके अलावा राजपाल मेंबर, इरफान, मुख्तार, नौशाद पठान, अहमद खान, चौधरी सलिम, आसिफ एडवोकेट, इमरान और डॉ. तसव्वुर अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर किसान हित में कार्य करने की शपथ ली।