logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर सरसावा: अवैध खनन के ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने पर मारपीट

सहारनपुर सरसावा: थाना सरसावा के गांव हुसैनपुर घाघौंड में अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने के प्रयास के दौरान नौशाद पुत्र हसन और अन्य के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित नौशाद ने थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि अकबर पुत्र ईददा और उसके साथियों ने 04/06/2026 को सुबह लगभग 6 बजे किसान हसन पुत्र शब्बीर के खेत में लगे लगभग 10 पेड़ और सिंचाई के लिए लगी बोरिंग तोड़ दी।

सुबह लगभग 6:30 बजे जब नौशाद ने ट्रॉली रोकने का प्रयास किया तो अकबर, असगर पुत्र ईददा और उसके छोटे भाई ने नौशाद और अफसर पुत्र हसन के साथ मारपीट की। ट्रैक्टर चालक इरफान पुत्र नूरमोहम्मद ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया और बाइक से टक्कर भी मार दी। साथ ही हसन पुत्र शब्बीर के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित के पास इस घटना का वीडियो व अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है। पीड़ित ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

2
5037 views

Comment