logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर सरसावा में अवैध खनन रोकने पर मारपीट और तोड़फोड़

सहारनपुर सरसावा: थाना सरसावा के गांव हुसैनपुर घाघौंड में अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने पर नौशाद पुत्र हसन और अफसर पुत्र हसन के साथ अकबर पुत्र ईददा, असगर पुत्र ईददा और उनके साथियों ने मारपीट की। घटना 04/06/2026 को सुबह लगभग 6:00 बजे शुरू हुई जब अकबर और उसके साथियों ने किसान हसन पुत्र शब्बीर के खेत में लगे लगभग 10 पेड़ और सिंचाई के लिए लगे बोरिंग तोड़ दिए।

करीब 6:30 बजे जब नौशाद ने ट्रॉली रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मारपीट की और ट्रैक्टर चालक इरफान पुत्र नूरमोहम्मद ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। एक बुजुर्ग हसन पुत्र शब्बीर के साथ भी मारपीट हुई। पीड़ित के पास पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग, टूटे पेड़ों व बोरिंग और ट्रैक्टर ट्रॉली के फुटेज मौजूद हैं। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष सरसावा को प्रार्थना पत्र देकर त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

5
915 views

Comment