logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया वृक्षारोपण

मऊरानीपुर झांसी = विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर राइट विजन वेलफेयर फाउंडेशन के भूखंड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर दशरथ चौधरी ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों की देखभाल करना भी अत्यंत आवश्यक है। मनीष कुमार चौधरी ने कहा कि असंतुलित भौतिक विकास के दुष्परिणामों से बचने एवं मानव सभ्यता को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना समय की मांग है।
ओमप्रकाश अध्यापक ने कहा कि वृक्षों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना अधूरी है तथा एक वृक्ष का पालन-पोषण करना अनेक श्रेष्ठ एवं पुण्य कार्यों के समान है। राजेश कुमार ने कहा कि राइट विजन वेलफेयर फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण अभियान में हर संभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
भगवान दास अहिरवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पेड़ों की अवैध कटान को रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सत्यप्रकाश अम्बेडकर ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विनोद कुमार साहनी, छोटेलाल अध्यापक, लखनलाल अध्यापक, एडवोकेट दयाराम सुमन, प्रकाश चंद्र निराला, बृजेश सुमन, दिलीप कुमार, अरविंद पलरा अध्यापक, शैलेंद्र अध्यापक, मिष्टी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

5
1015 views

Comment