वार्ड 40 बाग उमराव दूल्हा में शासकीय डिस्पेंसरी शिफ्टिंग का इंतजार
वार्ड 40 बाग उमराव दूल्हा: लगभग 39 महीने बीत जाने के बाद भी शासकीय सिविल डिस्पेंसरी शिफ्टिंग के लिए इंतजार कर रही है। वर्तमान में यह डिस्पेंसरी केवल दो कमरों में संचालित हो रही है, जिससे मरीजों और कर्मचारियों दोनों को काफी परेशानी हो रही है।
करीब 30 हज़ार की आबादी वाले इस क्षेत्र के लोग मजबूरन दूर-दराज के अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मांग है कि डिस्पेंसरी को जल्द से जल्द नई बिल्डिंग में पूरी सुविधाओं के साथ शिफ्ट किया जाए ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित हो सके।