logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कौशाम्बी पुलिस ने इमलीगांव महिला हत्या का मामला सुलझाया

कौशाम्बी : थाना सराय अकिल क्षेत्र के इमलीगांव स्थित बगीचे में महिला का शव मिलने की सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए कौशाम्बी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।

अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्रीमती अमिता सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर घटना के खुलासे और गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

0
51 views

Comment