बानसूर: निर्जला एकादशी पर सेवा समिति की बैठक आयोजित
बानसूर: लखदातार सेवा समिति बानसूर द्वारा निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी, सचिव रवि दीक्षित, सदस्य रामसिंह जी और मोहन लाल सैनी उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पिछले वर्षों की तरह निर्जला एकादशी पर सेवा के तहत शीतल प्याऊ लगाया जाएगा। यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए राहत और सेवा का कार्य प्रदान करेगा।