पहाड़पुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर चर्चा
Aima Media जन-जन की आवाज.... 🖋️
पहाड़पुर में बूथ अध्यक्ष श्रवण कुमार की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार (क्षेत्र पंचायत सदस्य), विजय कुमार, बूथ समिति के जयचंद्र राजू जी, वीरेंद्र पिंटू, मनोज, हरिओम तथा अमित कुमार (मीडिया प्रभारी) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Aima Media – जन-जन की आवाज.... 🖋️