*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
सुभासपा ने शिव कुमार सिंह को सौंपी इसौली की कमान,समर्थकों में उत्साह। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने इसौली विधानसभा 1
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
सुभासपा ने शिव कुमार सिंह को सौंपी इसौली की कमान,समर्थकों में उत्साह। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने इसौली विधानसभा 187 की जिम्मेदारी शिव कुमार सिंह को सौंप दी है।पार्टी नेतृत्व द्वारा विधानसभा प्रभारी बनाए जाने की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।वलीपुर गांव के प्रधान पद प्रत्याशी आसिफ़ खान दर्जनों समर्थकों के साथ शिव कुमार सिंह के आवास पहुंचे और मिठाई खिलाकर बधाई दी।समर्थकों ने नई जिम्मेदारी को क्षेत्र में पार्टी के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया।शिव कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया।नई जिम्मेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।