logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुर।मिठनेपुर फायरिंग की सूचना निकली अफवाह,मारपीट में मुकदमा दर्ज। कुड़वार थाना क्षेत्र के मिठनेपुर गांव में फायरिंग की सूचना से पुलिस महकमे में

सुल्तानपुर।मिठनेपुर फायरिंग की सूचना निकली अफवाह,मारपीट में मुकदमा दर्ज। कुड़वार थाना क्षेत्र के मिठनेपुर गांव में फायरिंग की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की।पुलिस जांच में सामने आया कि अनुराग गिरी और अवनीश गिरी के साथ अनूप दुबे,आशीष दुबे व उनके साथियों द्वारा मारपीट की गई थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने स्पष्ट किया कि गोली चलने की घटना पूरी तरह असत्य है और सोशल मीडिया पर प्रसारित फायरिंग की सूचना का खंडन किया जाता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

3
26 views

Comment