logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रोजगार मेले में इंटरव्यू की तैयारी को लेकर जागरूकता अभियान, युवाओं को दिए गए सफलता के टिप्स

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में युवाओं की अधिक से अधिक सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए। जारी जागरूकता सामग्री में युवाओं को सलाह दी गई है कि वे इंटरव्यू के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचें, प्रोफेशनल ड्रेस पहनें तथा अपना रिज्यूमे एवं सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। साथ ही आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट एवं संक्षिप्त उत्तर देने, संबंधित कंपनी की जानकारी पहले से प्राप्त करने तथा सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
अभ्यर्थियों को यह भी बताया गया कि इंटरव्यू के अंत में धन्यवाद कहना न भूलें, क्योंकि इससे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अधिकारियों ने कहा कि रोजगार मेला केवल अवसर प्रदान करता है, जबकि सफलता अभ्यर्थी की तैयारी, आत्मविश्वास और प्रस्तुति पर निर्भर करती है। रोजगार विभाग के अनुसार सही तैयारी और आत्मविश्वास ही इंटरव्यू में सफलता की कुंजी है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in तथा हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

1
100 views

Comment