logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेदरी में पांच दिवसीय 'श्री राम मारुति महायज्ञ' का भव्य शुभारंभ

सेदरी में पांच दिवसीय 'श्री राम मारुति महायज्ञ' का भव्य शुभारंभ

रिपोर्टर : पुष्कर धाकड़

खाचरौद (उज्जैन)। ग्राम सेदरी में गुरुवार, 4 जून से पांच दिवसीय 'श्री राम मारुति महायज्ञ' का भव्य शुभारंभ हुआ। परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के आशीर्वाद एवं 108 श्री कृपासिंधु दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

यज्ञाचार्य आशुतोष शास्त्री (बड़ावदा) तथा अन्य प्रकांड विद्वानों के मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन एवं अरणी मंथन द्वारा पवित्र अग्नि प्रकट कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

आयोजकों के अनुसार क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना के साथ इस विशेष श्री राम मारुति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया।

11
2934 views

Comment