logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत राता खुर्द में जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन*

*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत राता खुर्द में जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन*
खैरथल हीरालाल भूरानी
राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत स्पेक्ट्रा संस्था एंव जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ग्राम राता खुर्द में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसके बाद पौधारोपण एवं जोहड़ में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्पेक्ट्रा संस्था द्वारा तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास भी कराया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों को संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का अवलोकन करवाया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर ने ग्रामीणों एवं उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहयोग से ही सफल हो सकता है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, सरपंच सुषमा वर्मा, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधिशासी अभियंता क्षत्रपाल यादव, स्पेक्ट्रा संस्था के डिप्टी डायरेक्टर महेश चौहान, प्रोग्राम मैनेजर युवराज गौड़, जिला समन्वयक गुलाब शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

6
775 views

Comment