logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया TGT-2026 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उरई (जालौन), 04 जून 2026। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (TGT)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया। साथ ही परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू रहें। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए। जनपद में परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय रहा।

1
66 views

Comment