सेदरी में गुरुवार, 4 जून से पांच दिवसीय 'श्री राम मारुती महा यज्ञ' का भव्य शुभारंएभ हो गया है।
सेदरी में गुरुवार, 4 जून से पांच दिवसीय 'श्री राम मारुती महा यज्ञ' का भव्य शुभारंएभ हो गया है।
रिपोर्टर पुष्कर धाकड़
उज्जैन खाचरौद || श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के आशीर्वाद से और 108 श्री कृपासिंधु दास जी महाराज के सानिध्य में गाँव सेदरी में गुरुवार 4 जून से पांच दिवसीय 'श्री राम मारुती महा यज्ञ' का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल है।
यज्ञा आचार्य आशुतोष शास्त्री बडावदा और प्रकांड विद्वानों के सानिध्य में मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन और अग्नि कुंड में अरणी मंथन द्वारा पवित्र अग्नि प्रकट कर यज्ञ की शुरुआत की गई।
क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के लिए इस विशेष श्री राम मारुती यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।