सतना : विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
सतना : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर 04 जून को बिरला कॉलोनी, घूरडॉन्ग स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा निर्धारित "Climate Action" थीम के अंतर्गत मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय सतना एवं बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और हरित आवरण में वृद्धि करना था। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने पर जोर दिया और स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित किया।