सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन नियमों पर फैसला सुनाया
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन से संबंधित एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को प्रमोशन के लिए उन भर्ती नियमों के तहत विशेष अधिकार नहीं प्राप्त होंगे, जो वैकेंसी निकलने के समय लागू थे।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रमोशन के मामलों में वही नियम लागू होंगे जो उस तारीख को प्रभावी होंगे जब प्रमोशन प्रक्रिया पर वास्तविक रूप से विचार किया जाएगा। कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए केवल वर्तमान लागू कानूनी नियमों के आधार पर विचार किया जाएगा, न कि किसी पूर्व की तारीख के नियमों के आधार पर।