logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहारनपुर: सरसावा मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच, 11 जून तक मांगे गए साक्ष्य

सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र में 29 मई को हुई चर्चित पुलिस मुठभेड़ की अब मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने जांच के लिए एसडीएम सदर को नामित किया है। इस संबंध में आम नागरिकों से 11 जून तक मौखिक एवं लिखित साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि 29 मई को गांव डूमवाला के निकट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अहसान निवासी कपूरी मारा गया था।

मुठभेड़ के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह और चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट में दो-दो गोलियां लगी थीं। वहीं सरसावा थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा के बाजू में तथा हेड कांस्टेबल सोनू के हाथ में गोली लगी थी। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुठभेड़ से संबंधित कोई भी व्यक्ति यदि कोई जानकारी, साक्ष्य अथवा तथ्य प्रस्तुत करना चाहता है तो वह 11 जून तक एसडीएम सदर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है। जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी

0
25 views

Comment