logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व मानवाधिकार परिषद ने शुरू की "एक वृक्ष हमारे पूर्वजों के नाम" मुहिम

विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन द्वारा आगामी 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे भारत में हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए "एक वृक्ष हमारे पूर्वजों के नाम" अभियान चलाया जा रहा है।

संगठन ने देश के सभी नागरिकों से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घर, मोहल्ले, गांव अथवा आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है।

विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. आर. अंसारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनता है।

संगठन ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति वृक्षारोपण करते हुए अपनी फोटो भेजेगा, उसे विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और जनजागरूकता बढ़ाना है।

डॉ.अंसारी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

संपर्क:
डॉ. एम. आर. अंसारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व मानवाधिकार परिषद
मो.: 7800000910
वेबसाइट: www.vmp.org.in

4
452 views

Comment